फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Groom's brother and nephew injured during marriage

निकाह के दौरान चली गोली, दूल्हे का भाई और भांजा घायल

Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Groom's brother and nephew injured during marriage
रोसया बाजार क्षेत्र के लौकिहा गांव में गोली चलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : KHALILABAD
निकाह के दौरान चली गोली, दूल्हे का भाई और भांजा घायल
विज्ञापन

रोसया/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के लौकिहा गांव में रविवार को निकाह के दौरान चलाई गई गोली से दूल्हे का छोटा आई और भांजा घायल हो गया। दोनों को पैर में गोली लगी है। घटना के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को लोग पहले बस्ती के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
लौकिहा गांव निवासी मुर्तुजा की बेटी सरवरी खातून की शादी गांव निवासी हलीम के साथ तय थी। रविवार को बरात मुर्तुजा के घर पहुंची। मुर्तुजा ने बताया कि बेटी के निकाह की रस्म पूरी की जा रही थी। जब लोग दुआ कर रहे थे, उसी दौरान अचानक किसी ने गोली चला दी। गोली लगने से दूल्हे के भाई 22 वर्षीय नदीम और भांजे व गौवापार निवासी 20 वर्षीय फैज घायल हो गया। नदीम के कूल्हे में और मोहम्मद फैज को घुटने के नीचे गोली लगी है। घटना के बाद बरात में अफरा-तफरी का माहौल कामय हो गया। आनन-फानन में लोग घायलों को बस्ती के निजी अस्पताल में ले गए। इधर, सूचना के बाद पौली चौकी इंचार्ज दीपक दूबे सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने वीडियो फुटेज खंगाला। इसके साथ ही लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटाई। एसओ विनय पाठक ने बताया कि मुर्तजा की बेटी की शादी थी। उसी दौरान किसी युवक ने फायरिंग कर दी। दूल्हे के छोटे भाई और भांजे गोली लगने से घायल हो गए। चौकीदार पुरुषोत्तम की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed