{"_id":"684328bd9b79d5a652020ff8","slug":"gram-vikas-adhikari-suspended-for-negligence-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133776-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लापरवाही मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लापरवाही मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
Fri, 06 Jun 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लॉक के बढ़या ठाठर ग्राम पंचायत में स्थित गोशाला के सुचारू रूप से संचालन में लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया। उनको बेलहर कला ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया।
ग्राम विकास अधिकारी अलाऊद्दीन पर विगत दिनों डीपीआरओ के निरीक्षण में मिले विभिन्न प्रकार की कमियों के विषय में कुछ भी स्पष्ट साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किए। विगत 17 मई को ही डीएम के स्थलीय निरीक्षण में निर्देश के बाद भी ग्राम पंचायत के गो आश्रय स्थल पर उपस्थित होकर साफ-सफाई, लाइट, हरा चारा, दाना भूसा, गोवंशों की टैगिंग, लू से बचाव के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था नहीं की।
अपने पद के दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता करने व उच्चाधिकारियों के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने और शासकीय कार्यों का समय से निस्तारण न कर बाधा उत्पन्न करने समेत कई लापरवाही पाई गई। डीपीआरओ ने अपने निलंबन आदेश में उनको बेलहर कला ब्लॉक पर संबद्ध करते हुए मुख्यालय पर मौजूद रहने का निर्देश दिया है।