फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gram Panchayat started building the road of District Panchayat, BDO stopped the work

Sant Kabir Nagar News: जिला पंचायत की सड़क बनवाने लगी ग्राम पंचायत, बीडीओ ने काम रोका

Sun, 05 Nov 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat started building the road of District Panchayat, BDO stopped the work
बखिरा। बघौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हावपुर भड़ारी में जिला पंचायत से कराए गए इंटरलाकिंग कार्य पर ग्राम पंचायत ने सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जिला पंचायत के अधिकारियों से की। जांच में ग्रामीणों का आरोप सही पाया गया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बीडीओ बघौली को मामले से अवगत कराया। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य रोकने को कहा। इसके बाद बीडीओ ने काम रोक दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हावपुर भड़ारी में नहर से दौलत पाठक के घर तक जिला पंचायत से वित्तीय वर्ष 2016-17 में इंटरलाकिंग कार्य कराया गया था। ग्राम पंचायत ने इंटरलाकिंग को तोड़कर सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया था। ग्रामीण मिथलेश दूबे, कृष्ण कुमार, बल्ली, शिवदास व हरिओम समेत अन्य ग्रामीणों ने 27 अक्तूबर को जिला पंचायत के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। जिला पंचायत ने क्षेत्रीय अभियंता से स्थलीय सत्यापन कराया तो ग्रामीणों के आरोपों की पुष्टि हुई थी। जिला पंचायत ने इंटरलाकिंग कार्य को जिला पंचायत की संपत्ति बताया। उसे अनधिकृत रूप से तोड़कर शासकीय धन की क्षति व वित्तीय अनियमितता की श्रेणी के साथ निर्माण कार्य नियमावली के विपरीत बताते हुए बीडीओ बघौली को पत्र भेजकर कार्य को तत्काल रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ बघौली श्वेता वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत का पत्र प्राप्त हुआ है। मामला संज्ञान में है। निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed