{"_id":"672c7979ca3c0284710f7eab","slug":"graduate-arts-faculty-became-champion-in-super-over-in-cricket-match-in-sant-kabir-nagar-2024-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News : स्नातक कला संकाय सुपर ओवर में बना चैंपियन, रोचक रहा मैच का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News : स्नातक कला संकाय सुपर ओवर में बना चैंपियन, रोचक रहा मैच का रोमांच
Thu, 07 Nov 2024 01:55 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही अंतर- संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबला स्नातक कला संकाय एवं परास्नातक मिश्रित के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने निर्धारित 12 ओवर में 164 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया।
विज्ञापन
निर्णय के लिए सुपर ओवर खेला गया, जिसमें स्नातक कला संकाय ने परास्नातक मिश्रित को छह रनों से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। सौरभ सिंह मैन आफ मैच रहे, उन्होंने 48 रन बनाए और तीन विकेट लिए। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत होती है। कोई हारता है तो कोई जीतता है।
विज्ञापन
ऐसे में हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए और उसे अधिक मेहनत कर अगली प्रतियोगिता के लिए तैयार होना चाहिए। उन्होंने विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन