फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Government serious about workers' welfare and environmental protection: Sarvesh

श्रमिक हित और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार गंभीर : सर्वेश

Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Government serious about workers' welfare and environmental protection: Sarvesh
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित सर्किट हाउस में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सर्वेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रमिक वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

सर्वेश पाठक ने कहा कि श्रमिक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार उनकी समस्याओं के समाधान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तथा श्रमिक बस्तियों तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठन लगातार श्रमिकों की आवाज को मजबूती देने का काम कर रहा है। वहीं जिला अध्यक्ष राम रत्न ने कहा कि संगठन श्रमिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed