फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Government office running in dilapidated building, accident may happen sometime

Sant Kabir Nagar News: जर्जर भवन में चल रहे सरकारी दफ्तर, कभी हो सकता है हादसा

Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Government office running in dilapidated building, accident may happen sometime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। ज्यादातरर सरकारी कार्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहे हैं। इन भवनों के प्लास्टर गिरते हैं तो कर्मचारी सहम जाते हैं। इनको अक्सर हादसे का डर सताता रहता है। हालांकि अभी तक इन कार्यालयों को नए भवन में शिफ्ट करने की योजना अभी तक नहीं बन सकी है।
पुरानी तहसील में चलता है जिला पूर्ति
पुराना तहसील भवन जर्जर हो गया था। नए भवन में स्थानांतरित हो गई। परिसर के पुराने भवन का कुछ हिस्सा गिरने के कगार पर हैं। इसके बाद भी परिसर के एक हिस्से में जिला पूर्ति कार्यालय संचालित किया जा रहा है। इन भवनों के प्लास्टर गिरते है तो कर्मचारी सहम जाते है। इनकी कई बार मरम्मत हुई, लेकिन यह भवन उसी तरह है।
विज्ञापन

0000000000000
निष्प्रयोज्य भवन में चल रहा डूडा कार्यालय
पुरानी तहसील के निष्प्रयोज्य भवन में पहले एसडीएम कार्यालय संचालित होता था। उनका कार्यालय नए तहसील में जाने के बाद भवन में डूडा कार्यालय स्थापित कर दिया। डूडा जहां लोगों ने नए भवन देता है वही उसका खुद का भवन निष्प्रयोज्य है। इसकी कई बार मरम्मत हुई, लेकिन दशा नहीं सुधरी। बारिश के दिनों में इसकी छत टपकती है और परिसर में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
60 साल पुराना है विपणन कार्यालय
जिला विपणन कार्यालय मोती चौराहा पर संचालित होता है। यह भवन करीब 60 साल पुराना है। इसका मरम्मत तक नहीं हुआ।जिला विपणन अधिकारी समेत अन्य कर्मचारी बैठकर जिले में धान और गेंहू खरीद की जिम्मेदारी निभाते है। विभाग को अभी तक नया कार्यालय नहीं मिल सका है। यहां पर काम से आए दिलीप कुमार, संजय पांडेय ने बताया कि धान खरीद से संबंधित जानकारी लेने आए थे। यह कार्यालय काफी जर्जर हालत में है। इसमें घुसने पर ही डर बना रहता है।
000000000000
होम्योपैथिक अस्पताल भी बदहाल
सीएचसी परिसर में एक पुराने भवन में जिला होम्योपैथिक अस्पताल चलता है। इसी में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल भी संचालित होता है। एक कमरे में दोनों अस्पताल चलते है। भवन भी काफी पुराना है। छत की मरम्मत कराई जा चुकी है, लेकिन फिर भी बारिश में सीलन आ जाती है। यहां पर प्रतिदिन 80 से 90 मरीज इलाज के लिए आते है। एक साल पूर्व इस अस्पताल को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जाना था, पर आज तक उसे शिफ्ट नहीं किया जा सका।

0000000000000
जो सरकारी भवन जर्जर हाल में है। उसके लिए जल्द ही पहल की जाएगी। पत्रावलियों को मंगाकर देखा जाएगा अगर उनके लिए अगर जमीन आवंटित है तो भवन बनवाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed