फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Government is neglecting electricity workers: Vibhav Ranjan

बिजली कर्मियों की उपेक्षा कर रही सरकार : विभव रंजन

Wed, 15 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government is neglecting electricity workers: Vibhav Ranjan
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारीर । स्रोत - बिजली कर्मी
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मियों की उपेक्षा कर रही है। राज्य कर्मियों को दीपावली पर बोनस दिया जा रहा है, लेकिन बिजली कर्मियों को इससे वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी विभव रंजन ने कहा कि एक तो झूठे आंकड़ों के आधार पर निजीकरण की प्रक्रिया चलाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ बिजली कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को बोनस नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि बिजली कर्मियों को बोनस दिया जाए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली कर्मी त्योहारों पर उपभोक्ताओं के हित में कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी बोनस नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, दिलीप सिंह, अमरनाथ, प्रिंस गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, रंजन कुमार, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, अशीष कुमार , भास्कर पांडेय, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed