फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Govener will not come, program cancel

कार्यक्रम स्थगित

Tue, 20 Aug 2019 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Govener will not come, program cancel
नहीं आएंगी राज्यपाल, कार्यक्रम स्थगित
विज्ञापन

- सोमवार को अचानक तेज हो गई थी प्रशासनिक तैयारी
- मगहर और बघौली के कोपिया में जाने का था कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद आगमन का कार्यक्रम मंगलवार की देर शाम स्थगित हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

राज्यपाल का कार्यक्रम बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे से था। उन्हें खलीलाबाद पुलिस लाइंस से मगहर कबीर चौरा और बघौली ब्लॉक के कोपिया में जाने का कार्यक्रम था। इसके साथ ही पीएचसी बघौली और प्राथमिक विद्यालय बघौली के भी निरीक्षण की चर्चा थी। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। कलेक्ट्रेट के आसपास सफाई कराई जा रही थी। इसके साथ ही पुलिस लाइंस में हेलीपैड भी तैयार किया जाने लगा था। मगहर जाने वाले नेशनल हाइवे के लिंक रोड को भी ठीक किया जा रहा था। परंतु मंगलवार की देर शाम अचानक राज्यपाल के आने का कार्यक्रम स्थगित हुआ तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि राज्यपाल के आने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed