{"_id":"67719012a4464104870eff73","slug":"got-relief-when-the-sun-came-out-melting-increased-in-the-evening-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126298-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धूप निकली तो मिली राहत, शाम होते ही बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धूप निकली तो मिली राहत, शाम होते ही बढ़ी गलन
Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
दिन में धूप निकलने से गलन से लोगों को राहत मिली।
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को जहां दिनभर बादल छाए रहे और दिन में बूंदाबांदी हुई थी, वहीं रविवार को सुबह से ही धूप निकली।
जिससे लोगाें को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। इससे बाजार में भी चहल- चहल बढ़ गई है। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान की खरीदारी करते नजर आए। हालांकि गलन बरकरार है। ऐसे में शाम के समय लोग अलाव के सहारे हो गए। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। बरदहिया बाजार कपड़ा मंडी में लोग ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपड़ों की खरीदारी में जुटे रहे। शाम के समय पछुआ हवा चलने से फिर ठंड का अहसास हुआ। नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि ठंड को देखते हुए प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
जहां जरूरत महसूस होगी, वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे। इसके साथ ही रैन बसेरा को भी सक्रिय करा दिया गया है, ताकि रात में कोई भी व्यक्ति को खुले आसमान के नीचे रहने को न मजबूर होना पड़े।