{"_id":"6293b7077fc38262342b346e","slug":"goshti-on-traffic-awarness-khalilabad-news-gkp438585186","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की दी गई जानकारी
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज यातायात जागरूकता शिविर को संबोधित करते वक्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों की दी गई जानकारी
- एचआरपीजी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज (एचआरपीजी) खलीलाबाद एवं यातायात प्रशासन की ओर से रविवार को महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती हाल में यातायात जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीपी शाही ने कहा कि यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिग्नल देखकर ही आगे बढ़े, दोपहिया चालक हेलमेट जरूरत लगाए और सही लेन का प्रयोग करें। इससे सुरक्षित यात्रा संभव हो सकेगी। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ अन्जेय कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, सड़क पर स्टैंड, स्कूली बच्चों द्वारा सड़क पार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपनी बात रखीं। डॉ. रिचा सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा अपनी बातों को रखा। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन डॉ. अमर सिंह गौतम ने किया तथा आभार ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत राव ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मास्टर ट्रेनर के रूप में उपलब्ध डॉ. ऋचा शुक्ला, शिक्षक डॉ. प्रताप विजय, डॉ. दिनेश कुमार गुप्त, विनय कुमार सिंह, वंदना मौर्य, प्रियंका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।