फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gorakhpur became the winner in basketball and handball women's category.

Sant Kabir Nagar News: बास्केटबाल और हैंडबाल महिला वर्ग में गोरखपुर बना विजेता

Fri, 27 Feb 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur became the winner in basketball and handball women's category.
स्पोर्ट्स​ स्टेडियम में बास्केट बाल खेलते ​खिलाड़ी-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में चल रहे गोरखपुर जोन पुलिस की अंतरजनपदीय हैंडबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को महिला वर्ग में गोरखपुर ने प्रतियोगिता जीत ली। शनिवार को हैंडबाल में गोरखपुर और संतकबीरनगर, जबकि बास्केटबाल में गोंडा और गोरखपुर के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


हैंडबाल पुरुष वर्ग क्वार्टर फाइनल में पहला मैच गोरखपुर और बस्ती के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर 10-06 से विजेता रहा। दूसरा मैच संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के बीच हुआ। इसमें संतकबीरनगर 05- 03 से विजेता रहा।
विज्ञापन

हैंडबाल पुरुष वर्ग सेमीफाइनल में पहला मैच संतकबीरनगर और महाराजगंज के बीच हुआ। इसमें संतकबीरनगर 04-00 से विजेता रहा। दूसरा मैच गोरखपुर और कुशीनगर के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर 09-08 से विजेता रहा। हैंडबाल महिला वर्ग का सेमीफाइनल मैच गोरखपुर और देवरिया के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर 07-02 से विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच संतकबीरनगर और कुशीनगर के बीच हुआ। इसमें संकबीरनगर 04-03 से विजेता रहा। बास्केटबाल महिला वर्ग का फाइनल मैच गोरखपुर और संतकबीरनगर के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर 10 अंक से विजेता रहा। जबकि उप विजेता संतकबीरनगर आठ अंक पाकर रहा। हैंडबाल महिला वर्ग का फाइनल मैच गोरखपुर और संतकबीरनगर के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर पांच गोल कर विजेता रहा। जबकि संतकबीरनगर चार गोल कर उप विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed