फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Goonda Act imposed on cow slaughter accused

Sant Kabir Nagar News: गोहत्या के आरोपी पर लगा गुंडा एक्ट

Fri, 14 Feb 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Goonda Act imposed on cow slaughter accused
संतकबीरनगर। एसपी की आख्या के बाद डीएम कोर्ट ने दुधारा थाना निवासी नूर मोहम्मद पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। नूर मोहम्मद पर गोहत्या का आरोप है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर की कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि एसपी ने आख्या दी है कि दुधारा क्षेत्र के करमाखान निवासी नूर मोहम्मद पुत्र मुन्नू अपने दुस्साहसिक कुकृत्यों के जरिए जनमानस में भय और आतंक पैदा कर समाज के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा है। यह गोहत्या का अपराध करने का अभ्यस्त हो गया है। इसके कुकृत्यों के भय एवं आतंक से आम जनमानस इसके विरूद्ध शिकायत करने और साक्ष्य देने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। एसपी और एसओ मेंहदावल की आख्या पर डीएम ने नूर मोहम्मद पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जिले की सीमा में उसका छह माह तक प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed