{"_id":"66f2ffb5b4b2c5bed30832d7","slug":"gonha-bridge-became-a-den-of-criminals-panic-among-pedestrians-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121243-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गोनहा पुल बना मनबढ़ों का अड्डा, राहगीरों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गोनहा पुल बना मनबढ़ों का अड्डा, राहगीरों में दहशत
Tue, 24 Sep 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
- सुबह तीन बजे से ही शराब भट्ठी खुलने से महिलाएं असुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। इन दिनों गोनहा पुल के आसपास के क्षेत्र की महिलाएं और आम नागरिक सुरक्षित नहीं रह गया है। आए दिन लूट और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। तीन दिन पूर्व भी गोनहा पुल के निकट एक गिरोह में शामिल आधा दर्जन लोगों ने खलीलाबाद से आ रहे एक युवक को लोहे के औजार से मारकर मृत जानकर छोड़ दिया था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। पीड़ित परिवार गिरोह के भय से केस नहीं दर्ज करा रहा है।
गोनहा पुल के निकट सुनसान होने से अपराधी व खुराफाती तत्व आए दिन कोई न कोई वारदात करते रहते हैं। गोनहा पुल के निकट ही मौजूद सुबह शराब की भट्ठी भोर में तीन बजे ही खुल जाती है। इससे सुबह और शाम के वक्त टहलने और शौच के लिए जा रही महिलाएं भयभीत रहती हैं। इस पुल के पास शाम होते ही शरारती तत्व जुट जाते हैं। आने-जाने वाली महिलाओं को छेड़ना इनकी फितरत है।
महिलाएं अब इस रास्ते पर जाने पर कतराने लगी हैं। मारपीट की घटनाएं भी इस पुल के निकट होती हैं। रविवार की देर शाम को खलीलाबाद से आ रहे एक युवक के गोनहा पुल के निकट पहुंचने पर कुछ लोग बाइक को रोक कर युवक की पिटाई करने लगे। पुल के निकट स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से लोहे के औजार से पिटाई की। बेहोश होने पर युवक घंटों बेशुध होकर जमीन पर पड़ा रहा। जानकारी होने पर घायल युवक के परिजन मौके से युवक को घर लेकर गए। युवक के इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए। इलाज कराने के बाद घर आने के बावजूद परिजन घटना में शामिल लोगों से भयभीत होने की वजह से केस कराने से कतरा रहे हैं। हालांकि इस मामले में शामिल एक बाइक को लेकर पुलिस थाने पर चली आई है। बखिरा एसओ श्याममोहन ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।