फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gold and silver prices have increased, people's budget is deteriorating due to lack of money

Sant Kabir Nagar News: चढ़ा सोने-चांदी का भाव चढ़ा, लगन में बिगड़ रहा है लोगों का बजट

Mon, 15 Apr 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices have increased, people's budget is deteriorating due to lack of money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। इस बार सोने-चांदी की रिकॉर्ड तोड़ महंगाई से लगन में लोगों का बजट बिगड़ रहा है। जो लोग सोना-चांदी खरीदने के लिए कीमत कम होने की प्रतीक्षा में थे, उन्हें निराशा हाथ लगी है। लगन के सीजन में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है और कीमत कम होने की बजाय और बढ़ गया है। दस ग्राम 24 कैरेट सोना जीएसटी सहित 74,500 रुपये बेचा जा रहा है, जबकि एक किलो चांदी के लिए लोगों को 87,000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। पिछले दो माह में सोने के भाव में लगभग 10 हजार रुपया प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दो दिनों में चांदी के भाव में भी दो हजार रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
फरवरी माह से ही सोने, चांदी के भाव में लगातार तेजी बना है और अब रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। बहुत से लोगों ने आशा लगा रखा था कि लगन करीब आने तक सोने व चांदी के भाव टूटेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि सोने चांदी के भाव रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गए। सोने-चांदी की महंगाई ने शादी-विवाह के बजट को बिगाड़ दिया है। शादी में वर-वधु को आभूषण देने की परंपरा है। शादी तय करने के बाद बहुत से लोगों ने आशा लगा रखा था कि सहालग करीब आने तक सोने-चांदी के भाव में नरमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाव और बढ़ गए। अप्रैल में मात्र कुछ ही लगन है। मई जून में सहालग नहीं है। फिर जुलाई में है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी रजनीश कुमार वर्मा का कहना है कि सहालग का सीजन आ गया। लेकिन सोने-चांदी की महंगाई के कारण बिक्री नहीं है। लोगों को उम्मीद थी कि भाव में नरमी आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाव बढ़ने से बहुत से लोगों का रुझान हल्के जेवरों की तरफ है। वहीं सराफा कारोबारी विनोद का कहना है कि सोने-चांदी के भाव में तेजी के कारण बाजार धीमा है। दूसरे तरफ गेहूं कटाई का समय होने के कारण भी बाजार प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed