फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gold,10 lakhs

लालच में आकर सराफ ने गंवाए दस लाख

Sat, 01 Feb 2020 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
gold,10 lakhs
लालच में आकर सराफ ने गंवाए दस लाख
विज्ञापन

दो दिन पूर्व जालसाज ने एक ग्राम असली सोना देकर झांसे में लिया
दूसरे दिन पांच सौ ग्राम नकली सोना देकर रकम ले भागा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। सोने-चांदी के जानकार सराफ ने लालच में आकर 10 लाख रुपये गंवा दिए। जालसाज ने उन्हें पांच सौ ग्राम नकली सोना दिया और रुपये लेकर चंपत हो गया। दरअसल दो दिन पहले उसने सराफ को एक ग्राम असली सोना बेचा था। ऐसे में वह उसके झांसे में आ गया। उसने सोना परखने की भी कोशिश नहीं की। बाद में जब परखा तो होश उड़ गए।

धर्मसिंहवा कस्बा निवासी सराफ राजकुमार वर्मा के मुताबिक दो दिन पूर्व एक सपेरा उनकी दुकान पर आया। उसने एक ग्राम सोना बेचा। इसके बाद उसने अपनी मजबूरियों का हवाला देते हुए और सोना बेचने की बात कही और शुक्रवार को उसे जूनियर हाईस्कूल सिकरी बुलाया। वहां उसने मंगलसूत्र के दाने के रूप में करीब 500 ग्राम सोना दिया। इसकी कीमत दस लाख देने के उपरांत जब राजकुमार घर लौटे और सोना परखने लगे तो वह पीतल का निकला। ठगी के शिकार होने के बाद राजकुमार ने जालसाज सपेरे को बहुत ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed