फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Go to the spot and solve the problems: Commissioner

मौके पर जाएं और निपटाएं समस्याएं : कमिश्नर

Sat, 07 Jan 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Go to the spot and solve the problems: Commissioner
खलीलाबाद में संपूर्ण समाधान ​​दवस में फरियादियों को कंबल देते कमिश्नर और एडीएम मनोज कुमार सिंह। - फोटो : KHALILABAD
मौके पर जाएं और निपटाएं समस्याएं : कमिश्नर
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : तीनों तहसीलों में आए 115 मामले, निस्तारित सिर्फ छह
संतकबीरनगर। शनिवार को तीनों तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कमिश्नर और आईजी ने खलीलाबाद में फरियाद सुनी। डीएम व एसपी ने मेंहदावल, प्रभारी सीडीओ ने धनघटा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 115 मामले आए। केवल छह मामलों का मौके पर निस्तारण हो पाया। शेष 109 मामले संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए दिए गए।
एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष सिंह, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी खलीलाबाद में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। करीब एक बजे कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा और आईजी आरके भारद्वाज खलीलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और फरियादियों की समस्या सुनने लगे।
विज्ञापन

बढ़या के गिरजेश चंद पाठक ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जसवल भरवलिया केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है। एडीएम ने सचिव को फोन किया और शिकायकर्ता को सोमवार को धान बेचने के लिए केंद्र पर ले जाने की बात बताई। कमिश्नर के समक्ष जमीन से संबंधित प्रकरण अधिक आए। संबंधित प्रकरणों में जांच कराकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय लेखपालों के माध्यम से वरासत के मामले की सूचनाएं जुटाई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी प्रकरण सामने आएं, उसमें कुछ ऐसे मामले चिह्नित किए जाएं, जिसमें खुद एसडीएम और सीओ मौके पर जाएं और निस्तारण कराएं।
मेंहदावल में डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसपी सोनम कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 56 मामले आए। सिर्फ दो मामले निस्तारित हो पाए। डीएम ने सभी को चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में कोताही न बरतें। धनघटा में प्रभारी सीडीओ सुदामा प्रसाद और एसडीएम रवींद्र कुमार ने फरियाद सुनी। यहां कुल 18 ममले आए। एक मामले का ही निस्तारण हो पाया।

...
साहब! महिला अश्लील फोटो
वायरल करने की धमकी दे रही
बघौली क्षेत्र के एक फरियादी ने कमिश्नर को बताया कि शुक्रवार रात 8:33 बजे उसके मोबाइल फोन पर वीडियो काल आया। कोई महिला अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए बोल रही थी। महिला ने उसके व्हाट्सएप पर चैटिंग की और उसकी अश्लील फोटो भेज दी। महिला ने धमकी दी कहो तो इसे वायरल कर दें। इस घटना से उसका परिवार सहमा हुआ है। कमिश्नर ने प्रकरण कोतवाल सर्वेश राय को सौंपते हुए जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed