फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Glow sign board on the platform, and the LCD will

प्लेटफार्म पर ग्लोसाइन और एलसीडी बोर्ड लगेगा 

Wed, 04 May 2016 12:59 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 04 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Glow sign board on the platform, and the LCD will
टोटियों के ऊपर यह बोर्ड लगाया जाएगा कि किससे ठंडा पानी आ रहा और किससे सामान्य। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने मंगलवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।  प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड नहीं होने से वहां शेड लगवाने का निर्देश दिया। वाटर कूलर चेक करने पर ठंडा पानी मिला। इस पर उन्होंने संतोष जताया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्लेटफार्म पर एलसीडी लगाया जाए, ऊपर गामी पुल पर शेड खराब मिलने पर उसे बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 जीएम ने कहा कि पुल पर ग्लोसाइन बोर्ड लगाया जाए। स्टेशन पर लगे वाटर वेडिंग मशीन को देखा और वहां तैनात कर्मचारी से पानी के रेट और मात्रा के बारे में जानकारी ली। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे वाटर कूलर को देखा और निर्देश दिया कि सभी टोटियों के ऊपर यह बोर्ड लगाया जाए कि किससे ठंडा पानी आ रहा और किससे सामान्य।
विज्ञापन


मुख्य गेट पर रखी कुर्सियों को जाम कराने के निर्देश दिए। टिकट बेडिंग मशीन के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि वोल्टेज की समस्या के कारण अभी मशीन चालू नहीं हो सकी है, इस पर निर्देश दिया कि तत्काल मशीन चालू कराई जाए, ताकि यात्रियों को टिकट के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने खान-पान केंद्र पर पहुंचकर गुणवत्ता देखी और निर्देश दिया कि जनता भोजन के रेट का बोर्ड लगाया जाए। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता व संरक्षा के मद्देनजर यह निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुढ़वल, गोंडा, बस्ती के साथ ही खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया है। खलीलाबाद में दो और वाटर वेडिंग मशीन लग गई है। अभी दो और वाटर वेडिंग मशीन लगाई जाएगी। तीन टिकट वेडिंग मशीन भी लग गई है, जिसे जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। पंखे और बेंच की व्यवस्था में और सुधार कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ की सड़क के बारे में उन्होंने बताया कि इसे ठीक कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारियों के साथ ही जेके सिंह, अजय शर्मा, प्रदीप पांडेय, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed