{"_id":"62892a433b34a009524170a4","slug":"give-gyapan-to-dm-khalilabad-news-gkp437670238","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
- बीडीओ खलीलाबाद के स्थानांतरण की मांग
- मनमानी का लगाया आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर बीडीओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया और उनके स्थानांतरण की मांग की।
विकास खंड खलीलाबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों का प्रस्ताव बैठकों में समय-समय पर देते रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख के कहने के बाद भी विकास खंड की कार्य योजना में प्रस्ताव को शामिल नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि पिछले दो बैठकों में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए सदस्यों ने प्रस्ताव दिया था, जिस पर क्षेत्र पंचायत बोर्ड की सहमति भी थी, इसके बाद भी स्ट्रीट लाइटें नहीं लगवाई गई।
मनरेगा योजना में दिए गए प्रस्तावों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि मनमाने ढंग से कार्य योजना की स्वीकृति दिए जाने के कारण सदस्यों को क्षेत्र में शर्मिंदा होना पड़ रहा है। ऐसे में इस पर तत्काल कदम उठाया जाए। प्रदर्शन के दौरान विद्यावती देवी, प्रमोद चौधरी, गीता देवी, रमेश कुमार, संजय कुमार, रंगीलाल, हनुमत प्रताप सिंह, अजीत, सुनील कुमार, ओम प्रकाश यादव, रणजीत कुमार, कलावती देवी, उदयराज, रविंद्र यादव सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।