{"_id":"61e2ffb92951fd208546e71f","slug":"give-gyapan-against-kotedaar-khalilabad-news-gkp423779913","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर भक्ठी गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ अपर एसडीएम को ज्ञापन दिया।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
- राशन वितरण में अनियमितता और घटतौली का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत भक्ठी के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोटेदार राशन वितरण में अनियमितता और घटतौली करता है। ग्रामीणों ने अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम पंचायत भक्ठी के प्रधान सुनील कुमार के नेतृत्व में गांव के कई लोग शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि कोटेदार की ओर से मनमाने ढंग से राशन का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन वितरण के दौरान घटतौली भी की जाती है। इस मामले में कई बार शिकायत ब्लॉक स्तर पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान दिनेश कुमार, अर्जुन, सुरजीत, पिंटू कुमार, हरिशंकर, श्रीराम आदि मौजूद रहे। जबकि कोटेदार के पति रामसुभग ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद है। उठान के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ अनाज का वितरण किया जाता है।