{"_id":"613799cd8ebc3e2188543cfd","slug":"give-application-to-dm-khalilabad-news-gkp4082949141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक की भर्ती में गड़बड़ी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक की भर्ती में गड़बड़ी की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत सहायक की भर्ती में गड़बड़ी की आशंका
- डीएम को दिया शिकायत पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत हटवा में पंचायत सहायक पद की भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। एक अभ्यर्थी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
आशा खातून ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में चयन समिति पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पंचायत सहायक/डाटा इंट्री ऑपरेटर पद के आवेदन किया था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अन्य अभ्यर्थियों की तुलना में उसका अंक सर्वाधिक है। नियमानुसार उसी का चयन होना चाहिए। आरोप है कि उसे प्रधान का भतीजी बताकर चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। पंचायत सहायक पद के लिए जो पात्रता शर्तें हैं, उसमें ऐसा कोई नियम व निर्देश नहीं है। उसका परिवार 25 वर्षों से अलग रहता है। प्रधान के खिलाफ उसके पिता चुनाव भी लड़े थे। इसी बात का खुन्नस लेकर उसे चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रधान के सगे संबंधी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। निदेशालय से इस बारे में मार्गदर्शन मांगा जाएगा। उसके बाद जैसा निर्देश प्राप्त होगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।