फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   girl was sinks in river

कुआनो नदी में नाव पलटने से बालिका की मौत, छह लोग बाहर निकाले गए

Wed, 09 Mar 2022 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
girl was sinks in river
कुआनो नदी में नाव पलटने से बालिका की मौत, छह लोग बाहर निकाले गए
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कुरसुरी गांव के समीप कुआनो नदी में बुधवार को डोंगी नाव पलट जाने से डूबकर किशोरी की मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों ने छह लोगों को डूबने से बचा लिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

बुधवार को कुरसुरी गांव की रहने वाली 40 वर्षीय प्रेमशीला पत्नी वीरेंद्र छह अन्य लोगों के साथ गांव के दक्षिण स्थित कुआनो नदी घाट पर पहुंचीं। सातों लोग डोंगी नाव पर सवार होकर नदी की दूसरी तरफ धनघटा क्षेत्र के बरपरवा सीवान में घास काटने जा रहे थे। बीच नदी में डोगी नाव अचानक हिचकोले मारने के साथ अनियंत्रित होकर पलट गई। नदी के दोनों तरफ खड़े लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। नाव में सवार लोगों को बचाने की जुगत में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीण रामजी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से नदी में डूब रहे लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि काफी देर तक पानी में डूबने की वजह से 12 वर्षीय सोनी पुत्री अवधेश निषाद की मौत हो गई। जबकि 50 वर्षीय आशा पत्नी किशोर, 40 वर्षीय प्रेम शीला पत्नी विनोद, नौ वर्षीय साक्षी, 11 वर्षीय शिवांगी पुत्री रोहन, 12 वर्षीय शीतल पुत्री किशोर, 45 वर्षीय कौशिल्या पत्नी रोहन को आनन- फानन में सीएचसी नाथनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को घर भेज दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed