फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl taken to Kolkata to get household work done, raped

Sant Kabir Nagar News: घर का कार्य करवाने के लिए कोलकाता ले गए किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 30 Jan 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Girl taken to Kolkata to get household work done, raped
- दुष्कर्म पीड़िता का करवाया गर्भपात, मां की तहरीर पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी को गांव की एक महिला अपने घर का कार्य करवाने के लिए कोलकाता साल 2023 में ले गई। इसी दौरान महिला के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। पीड़िता इसकी जानकारी घर पर दी तो परिजन उसे वापस ले आए और थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया।

तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नाबालिक बेटी को गांव की ही एक महिला घर का काम करवाने के लिए कोलकता ले गई थी। इस दौरान महिला के बेटे ने उनकी बेटी के साथ जबरन जानमाल की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म, जबरन गर्भपात करवाने, जानमाल की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed