फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl raped on the pretext of marriage

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Sat, 12 Aug 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
- पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किया निकाह, बाद में परिवार के साथ भाग गया मुंबई
विज्ञापन

- एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया दुष्कर्म,जानमाल की धमकी का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र की युवती से गांव का युवक चार साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा, बाद में जब शादी से मुकरा तो युवती थाने पहुंच गई। पुलिस के दबाव में आकर कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी युवक ने युवती से निकाह कर लिया और फिर परिवार के साथ मुंबई भाग गया। इस मामले में एसपी के निर्देश के बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया।


पीड़ित युवती का आरोप है कि गांव का आरोपी युवक उसे चार साल पूर्व शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच ढाई महीने पहले आरोपी उसे लेकर भाग गया। गांव के बागीचे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि अगले दिन जब पुलिस से शिकायत किया तो पुलिस ने आरोपी को थाने पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी पर दबाव डाल कर 17 मई 2023 को क्षेत्र के एक मदरसे में उसका निकाह करवा दिया। निकाह के बाद आरोपी उसकी विदाई नहीं कराया और पूरे परिवार के साथ मुंबई भाग गया। आरोप है कि आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसके साथ शादी कर लिया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed