{"_id":"5fa18c9b8ebc3e5fab398ce6","slug":"girl-hang-with-the-help-of-duppata-khalilabad-news-gkp371910579","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के कुंडे से लटककर युवती ने की आत्महत्या, आठ दिसंबर को थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के कुंडे से लटककर युवती ने की आत्महत्या, आठ दिसंबर को थी शादी
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : KHALILABAD
छत के कुंडे से लटककर युवती ने की आत्महत्या, आठ दिसंबर को थी शादी
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। मंगलवार को क्षेत्र के हरैया गांव में एक युवती ने मकान की दूसरी मंजिल पर छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
क्षेत्र के हरैया गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी की 22 वर्षीय पुत्री ममता पिछले वर्ष बीए की पढ़ाई पूरी की थी। उसकी शादी आठ दिसंबर को होनी थी। इधर मंगलवार को ममता अपने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी। पीड़ित पिता ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना के समय घर पर परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। बड़ा बेटा प्रमोद गोरखपुर गया था। जबकि वह क्षेत्र के रैधरपार गांव में एक भोज कार्यक्रम में गए थे। पत्नी कुसुम भी गांव के बाहर स्थित गोशाला पर पशुओं को चारा डालने गई थी। जब वापस आई और ममता को बंद कमरे से बुलाई तो कोई आवाज नहीं आया। काफी देर बाद तक कमरे से ममता की आवाज नहीं आने पर टांगे से फाटक को तोड़कर देखा तो वह दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। बेटे को फोन पर घटना की जानकारी दी। बेटे प्रमोद ने शव को फंदे से निकालकर बाहर लाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ और एसओ पहुंच गए। एसओ धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।