फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl dies under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Sat, 28 Jun 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances
- धनघटा क्षेत्र के छपरा मगरवी गांव का मामला, परिजन कर रहे थे दफनाने का प्रयास, मौके पर पहुंच गयी पुलिस
विज्ञापन

धनघटा। धनघटा क्षेत्र के छपरा मगरवी गांव निवासी 20 वर्षीय युवती शनिवार दोपहर उसकी बरामदे में लाश मिली। परिवार के लोग शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे कि सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में चर्चा है कि युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई।


छपरा मगर्बी निवासी जव्वाद की 20 वर्षीय बेटी मुस्कान घर में खाना पका रही थी। परिवार के लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। कुछ महिलाएं घर के बाहर थीं। सुबह करीब 11 महिलाएं जब घर में पहुंची तो युवती को चारपाई पर अचेत अवस्था में देखा। परिवार के लोग अचानक शोर-शराबा करने लगे। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग शव को दफनाने की तैयारी करने लगे। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed