फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl dies due to electrocution, three including two sisters scorched

करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत, दो बहनों समेत तीन झुलसे

Fri, 04 Nov 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to electrocution, three including two sisters scorched
धर्मसिंहवा क्षेत्र के सेवाइचपार गांव में मृतक बच्चे को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत, दो बहनों समेत तीन झुलसे
विज्ञापन

- घर के पास खेलने के दौरान खंभे के सपोर्टिंग तार से स्पर्श होने से हुई घटना
- सूचना पर तहसीलदार और सीओ ने पहुंच कर ली जानकारी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में शुक्रवार को खेलने दौरान खंभे के सपोर्टिग तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से जहां एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं दो सगी बहनों समेत तीन लोग झुलस गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। झुलसी सगी बहनों को सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया गया। जबकि झुलसी महिला का धर्मसिंहवा में निजी डॉक्टर के वहां उपचार हुआ।

धर्मसिंहवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सेवाइचपार की रहने वाली सात वर्षीय चांदनी पुत्री मोहम्मद इरशाद अपने घर के बगल में खेल रही थी। साथ में छह वर्षीय हलीमा खातून पुत्री महबूब अली और तीन वर्षीय अनाबिया खातून पुत्री महबूब अली भी खेल ही थी। बिजली के खंभे के पास सपोर्टिंग तार में करंट उतर रहा था। खेलते-खेलते तीनों बच्चियां सपोर्टिग तार के पास पहुंच गई। करंट की चपेट में आने से चांदनी की मौत हो गई। जबकि सगी बहनें हलीमा और अनाबिया झुलस गईं। घटना देखकर बचाव में पहुंची 38 वर्षीय हातमा पुत्री अब्दुल शकूर भी झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। झुलसी सगी बहनों को सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया गया। जबकि झुलसी महिला धर्मसिंहवा में एक निजी डॉक्टर ने उपचार किया। सगी बहनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, सीओ राजीव कुमार यादव और एसओ धर्मसिंहवा अनिल कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। बेटी की मौत से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed