{"_id":"6834b0e701c3c539c50edfd4","slug":"gifts-given-for-smart-parking-kalyan-mandapam-and-auditorium-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133200-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट पार्किंग, कल्याण मंडपम और सभागार की दे गए सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट पार्किंग, कल्याण मंडपम और सभागार की दे गए सौगात
Mon, 26 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 26 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिले में 1515 करोड़ की विभिन्न योजनाओं शिलान्यास।
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ में तामेश्वरनाथ धाम में 1515 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें 24 करोड़ से सीएम कंपोजिट विद्यालय, 14 करोड़ स्मार्ट पार्किंग, पांच करोड़ से खलीलाबाद शहर में सभागार समेत कई सड़कें शामिल हैं। सीएम के इस परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद शहर सेफ सिटी के तहत विकसित होने की ओर अग्रसर हो जाएगा।
खलीलाबाद शहर को सेफ सिटी बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है। पूर्व जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सेफ सिटी के तहत खलीलाबाद शहर का विकास शुरू किया था। इसमें शहर की सड़कों की चौड़ीकरण समेत स्मार्ट पार्किंग, मल्टीप्लेक्स भवन, रोडवेज बस डिपो समेत अन्य योजनाएं शामिल थीं। शहर के मेंहदावल बाईपास पर सेफ सिटी के तहत कार्य कराया गया था।
इधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में शहर की कुछ योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, शहर में स्मार्ट पार्किंग, शास्त्री नगर में सभागार, कल्याण मंडप आदि योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं पर पारदर्शिता के साथ कार्य कराया जाए। सीएम के जरिए इन परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट पार्किंग से जहां शहर में आने वाले लोग अपने वाहन खड़ी कर सकेंगे। वहीं शादी-विवाह आदि के कल्याण मंडप सस्ते दर पर मिल जाएगा। वहीं बच्चों को कक्षा एक से इंटरमीडिएट की पढ़ाई सीएम कंपोजिट विद्यालय में मिलेगी जो पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। शहर के बंजरिया निवासी पूर्व प्रधानाचार्य हीरालाल त्रिपाठी, विनोद यादव ने कहाकि सीएम ने शहर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास कर शहर को सेफ सिटी के तहत विकसित करने का कार्य किया है। संवाद
-- -- -- -- -- -
कई पेयजल परियोजनाओं और सड़कों का हुआ है शिलान्यास व लोकार्पण
सीएम ने जिले में कई पेयजल परियोजना ओर सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इसमें भरपुरवा में डेढ़ करोड़ से पानी की टंकी का निर्माण, भाटपार में दो करोड़ 19 लाख से पेयजल परियोजनाओं का कार्य, चकदही में दो करोड़ 25 लाख से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजना, धौरहरा में तीन करोड़ 93 लाख से पेयजल परियोजना, एकमा दरूआजफ्ती में दो करोड़ 75 लाख से पेयजल परियोजना, घटरम्हा में एक करोड़ 87 लाख से पेयजल परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। इसी तरह से भरवलिया चौबे से बेला कला संपर्क मार्ग पर एक करोड़ 68 लाख, राजेडीहा से बौरब्यास मार्ग के लिए 43 लाख, बीएमसिटी मार्ग के चाैड़ीकरा के लिए 15 करोड़ रुपये समेत अन्य सड़कों के निर्माण का लोकार्पण व शिलान्यास किया है।