फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ghar-ghar tiranga abhiyaan mein jutane ka aahvaan

घर-घर तिरंगा अभियान में जुटने का आह्वान

Thu, 28 Jul 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghar-ghar tiranga abhiyaan mein jutane ka aahvaan
अमृत महोत्सव को लेकर बैठक करते भाजपा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
घर-घर तिरंगा अभियान में जुटने का आह्वान
विज्ञापन

मेंहदावल में विभिन्न स्थानों पर हुई भाजपा की बैठक
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओ से घर-घर तिरंगा अभियान में जुट जाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नौ से 11 अगस्त तक अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान तिरंगा यात्रा, हाट-बाजारों, मेलों, सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाई जाएगी। 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड व बूथ पर वंदे मातरम्, रघुपति राघव राजाराम भजन के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार तिरंगा की व्यवस्था की जानी है। जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र ने कहा कि घर-घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली जाए। पूरा प्रयास हो कि हर घर तिरंगा जरूर लगे। इसमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed