फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ghaghra river started putting pressure on MBD dam

Sant Kabir Nagar News: एमबीडी बांध पर दबाव बनाने लगी घाघरा नदी

Thu, 13 Jul 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra river started putting pressure on MBD dam
तुर्कवलिया नायक गांव के पास एमबीडी बांध का निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता।
- डेढ़ किलोमीटर की दूरी में बांध है कमजोर, मरम्मत में जुटा सिंचाई विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

संतकबीरनगर। घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी भले ही कम हो, लेकिन नदी ने एमबीडी बांध पर धीरे ही सही, दबाव बनाना शुरू कर दिया है। तुरकौलिया नायक गांव के सामने डेढ़ किलोमीटर की लंबाई में बांध की हालत ठीक नहीं है। अब जब बांध पर खतरा दिखने लगा है तो सिंचाई विभाग ने बांध के बचाव का उपाय शुरू किया है। बुधवार को विभाग के अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

घाघरा नदी की बाढ़ को रोकने के लिए धनघटा तहसील क्षेत्र में करीब 32 किलोमीटर बांध का निर्माण किया गया है। नदी वर्ष 2013 में तुरकौलिया नायक के पास एमबीडी बांध को काटकर 200 से अधिक गांव में जहां तबाही मचा चुकी है। वहीं भिखारीपुर, तुरकौलिया गांव के 80 परिवार नदी की कटान से बेघर होकर रम जंगला में आकर अपना नया ठिकाना बनाकर रह रहे हैं। इसके बावजूद सिंचाई विभाग समय रहते सचेत नहीं होता है। इसका खामियाजा बरसात के महीने में भारी-भरकम रकम खर्च करके सरकार को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

तुरकौलिया नायक गांव के सामने किलोमीटर 950 से 1100 तक बांध जर्जर हो चुका है। नदी के जलस्तर में अभी मामूली बढ़ाव है। इसके बावजूद कमजोर स्थान पर पानी का दबाव बांध पर पड़ने लगा है। संभावित खतरे को देखकर सिंचाई विभाग ने खतरे को टालने के लिए बचाव का इंतजाम शुरू कर दिया है। बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार मौके पर पहुंचे और बांध के बचाव के लिए किए जा रहे इंतजार का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि कमजोर प्वाइंट पर समय से पहले बांध को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed