{"_id":"6713f190d35529d795033cdd","slug":"ggic-students-learned-ways-to-become-engineers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122492-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जीजीआईसी की छात्राओं ने इंजीनियर बनने के सीखे तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जीजीआईसी की छात्राओं ने इंजीनियर बनने के सीखे तरीके
Sat, 19 Oct 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
- मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय गोरखपुर में प्रयोगशालाओं को देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्राओं का दल शैक्षिक यात्रा पर शनिवार मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर रवाना हुआ। इस दौरान वहां पर प्रयोगशालाओं को देखा और उसके कार्यों को समझा।
सुबह नौ बजे के करीब छात्राओं के दल को हरी झंडी प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने दिखाकर रवाना किया। बताया कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। तरह-तरह के मशीनों का अध्ययन किया और एक्सपर्ट्स की सहायता से उनके कार्यों को समझा।
सिविल इंजीनियरिंग विभाग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग, पुस्तकालय, पुस्तक मेला, मल्टीपरपज हॉल, आर्यभट्ट सभागार आदि का भ्रमण करते हुए छात्रों को अनेक जानकारियां मिलीं। बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा करियर काउंसिलिंग का सेशन विश्वविद्यालय में चल रहे हैं। सभी कोर्सेज के बारे में सेशन का आयोजन आर्यभट्ट सभागार में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अध्ययन यात्रा प्रभारी उषा वर्मा, सिम्मी साहू, कविता, माला तिवारी, कहकशां बानो आदि मौजूद रहीं।