{"_id":"688a64f47b5a641a800d8f61","slug":"get-the-pending-cases-of-ex-servicemen-resolved-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136290-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों के लंबित मामलों का कराएं निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों के लंबित मामलों का कराएं निस्तारण : डीएम
Thu, 31 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि कुल नौ लंबित मामलों में दो का निस्तारण हो गया है। शेष सात मामलों के निस्तारण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका शीघ्र समाधान होने की उम्मीद है।
सेवारत नायब सूबेदार बहरैची यादव की शिकायत को सुनते हुए डीएम ने एसडीएम खलीलाबाद को समस्या के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार पूर्व सैनिक मो. यासीन के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए एडीएम न्यायिक ने पूर्व सैनिक को सलाह दी की यह मामला धारा 116 के तहत एडीएम कोर्ट में सरकारी बंटवारे के लिए डाला जाए, ताकि निराकरण हो सके। पूर्व सैनिक मनोज राय के प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए डीएम ने कहा कि नियमानुसार प्रकरण का उचित समाधान कराया जाएगा।
शहीद सैनिक सत्यवान सिंह के मरणोपरांत मूर्ति स्थापना के लिए डीएम ने आश्वासन दिया कि यह लंबित कार्य शीघ्र संपन्न कराया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सैनिक कल्याण भवन के निर्माण में हो रहे विलंब के बारे में डीएम को अवगत कराया कि कार्य सम्पन्न होने की तिथि गुजर जाने के बावजूद अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। डीएम ने इस विषय में निर्देशित किया कि अधिशासी अभियंता यूपी सिडको बस्ती के साथ एक बैठक आयोजित कर कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सेवारत एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी भी सैनिक की काई भी समस्या है तो वह कभी भी आकर मिल सकते हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर किया जाएगा।
इस दौरान एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर अरुण कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, सीओ यातायात अभय मिश्र, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार, एसडीओ विद्युत केएन शुक्ला, ईओ नगर पालिका अवधेश भारती, यातायात निरीक्षक परमहंस, जिला समन्वयक पंचायती राज प्रदीप कुमार, डॉ. मुबारक अली आदि मौजूद रहे।