फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   get electricity from the countryside

Sant Kabir Nagar News: कहने को रहते हैं शहर में, बिजली मिलती देहात की

Tue, 14 Mar 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 14 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
get electricity from the countryside
नगरपालिका क्षेत्र के सीमा बिस्तार क्षेत्र छोटी सरौली में देहात की बिजली मिल रही ।संवाद
-दो साल बीतने के बाद भी दूर नहीं हुई समस्या
विज्ञापन

-करीब ढाई लाख की आबादी झेल रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद समेत विस्तारित व नवसृजित नगर पंचायतों के बाशिंदों को अब भी ग्रामीण क्षेत्र की बिजली मिल रही है। करीब दो साल बाद भी इन क्षेत्रों की विद्युत निगम ने सुध नहीं ली है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार अक्तूबर 2020 को हुआ है। इसमें 16 गांव शामिल किए गए हैं। मेंहदावल नगर पंचायत का भी सीमा विस्तार हुआ है। बखिरा, धर्मसिंहवा, बेलहर कला, हैंसर बाजार-धनघटा को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। सीमा विस्तारित व नवसृजित नगर पंचायतों में रहने वाली करीब ढाई लाख की आबादी को उम्मीद जगी थी कि उन्हें शहरी बिजली आपूर्ति मिलेगी, लेकिन यहां के बाशिंदे कहने को शहरी हो गए, लेकिन उन्हें बिजली की आपूर्ति अब भी देहात की मिल रही है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के सीमा विस्तारित क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद यह आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही शहरी फीडर से जोड़ दिया जाएगा, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उपभोक्ता सुरेंद्र मिश्र, राकेश पांडेय, राधेश्याम आदि ने बताया कि दो साल बाद भी बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शासन ने शहरी बिजली के लिए उपलब्ध कराएं हैं 2.68 करोड़
सीमा विस्तारित व नवसृजित नगर पंचायतों को शहरी क्षेत्र से बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए शासन ने 2.68 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। इन क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक कार्य कराए जाने हैं। टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हुई, लेकिन अब तक कहीं पर कार्य शुरू नहीं हो सका है।
...

बुनकरों के लिए बन रहा स्वतंत्र फीडर भी अधूरा
बखिरा क्षेत्र के बरईपास में बुनकरों के लिए स्वतंत्र फीडर का निर्माण हो रहा है। करीब छह करोड़ की लागत से बन रहे विद्युत उपकेंद्र से बुनकरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है, लेकिन करीब एक साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। पर्याप्त बिजली के अभाव करीब 50 हजार बुनकरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। बुनकर महासभा के जिलाध्यक्ष इमामुद्दीन अंसारी ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराकर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जाए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत निगम मेंहदावल सरोज कुमार ने बताया कि मार्च में उपकेंद्र का निर्माण पूर्ण हो जाने की संभावना है।
...
चौराकला में उपकेंद्र से नहीं जुड़ पाए गांव
दो साल से पौली क्षेत्र के चौराकला में विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार है, लेकिन अब तक इससे गांवों को नहीं जोड़ा जा सका है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान से भी शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
...
विद्युत कटौती से हर कोई परेशानी
गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती बढ़ गई है। शासन का निर्देश है कि जिला मुख्यालय को 22 से 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों को 18 से 20 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह नौ बजे बिजली कट रही है और एक बजे बहाल होती है। रात में 12 बजे बिजली कट रही है और सुबह चार बजे आती है। शहरी क्षेत्र में भी यही हाल है। बार-बार लोकल फाल्ट के चलते बिजली गुल हो जा रही है।

...
कोट
सीमा विस्तारित व नवसृजित नगर पंचायतों में जल्द ही शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति होगी। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जहां तक विद्युत कटौती की बात है तो कटौती स्थानीय स्तर से नहीं है। लोकल फाल्ट तत्काल ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
दिव्य रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed