{"_id":"57488d8c4f1c1b2f2d692e54","slug":"gaygat-villagers-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायघाट गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायघाट गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट गांव के लोगों ने कोटेदार के मनमानी से तंग आकर शुक्रवार को धनघटा तहसील में पहुंच कर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को शिकायती पत्र दिए। जिसे एसडीएम ने नायब तहसीलदार और सप्लाई इंसपेक्टर को जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
गायघाट गांव के प्रधान राम नयन यादव के नेतृत्व में तहसील पर पहुंचे सुभाष, राजाराम, चानमती, चंद्रावती, कमलावती, शीला देवी, शशिकला, हरीलाल, राधेश्याम, बहादुर, राम संत, सुनीता आदि का कहना था कि उनके गांव के कोटेदार समय से राशन नहीं देते है। राशन देते है भी तो कम देते है। साथ ही साथ गांव वालों ने कोटेदार पर अधिक दाम लेने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम के पास पहुंचकर शिकायती पत्र दिए। इस पर एसडीएम ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन गांव वालों को दिया।