{"_id":"6a25c7c47fcb78aff30ddc9d","slug":"garbage-not-collected-in-nagar-panchayat-vehicles-parked-in-the-office-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-151801-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत में नहीं उठा कूड़ा, कार्यालय में खड़े रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत में नहीं उठा कूड़ा, कार्यालय में खड़े रहे वाहन
Mon, 08 Jun 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 में सभासद व कर्मचारी से हुए विवाद के बाद रविवार को कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। नगर क्षेत्र में सफाई कार्य सहित अन्य कार्य रोक दिए। जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा रहा। विवाद के बाद पुलिस ने मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही थी।
सभासद व नगर पंचायतकर्मी विवाद के चलते नगर पंचायत की सफाई कार्य व्यवस्था बाधित हो गई है। विवाद के बाद कोई निर्णय न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। मामला अधिशासी अधिकारी के आने के बाद व उनके निर्णय तक रुका हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अधिशासी अधिकारी के आने के बाद कोई निर्णय हो पाएगा। सभी कर्मचारियों ने तब तक काम पर आने से मना कर दिया है।
अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि कर्मचारियों को समय से काम करने के लिए कहा गया है। सफाई व्यवस्था बाधित नहीं होने पाएगी। घटना की जांच पुलिस कर रही है। जांच उपरांत जो सही होगी पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभासद व कर्मचारी के विवाद मामले की अभी जांच की जा रही है।