फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Garbage is not being picked up in Bakhira, people are troubled by the foul smell

Sant Kabir Nagar News: बखिरा में नहीं उठा रहे कूड़ा, दुर्गंध से लोग परेशान

Mon, 17 Jul 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Garbage is not being picked up in Bakhira, people are troubled by the foul smell
नगर पंचायत बखिरा में सड़क पर पड़ा कूड़ा।
- उसम भरी गर्मी में कूड़े से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना दुभर
विज्ञापन

-लोगाें ने नगर पंचायत प्रशासन से कूड़ा उठाए जाने की मांग की

- डंपिंग स्थल मिलते ही कूड़ा निस्तारित किया जाएगा: ईओ

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा में विगत चार दिन से कूड़ा नहीं हटाया जा रहा है। सड़क पर पड़े कूड़े से दुर्गंध उठ रही है। लोगाें ने नगर पंचायत प्रशासन से कूड़ा उठाए जाने की मांग की है।
कस्बे के राजू, नन्दलाल, विजय, विवेक सिंह, नीरज, विरेन्द्र ने बताया कि चुनाव से पहले विगत ढ़ाई वर्षो से बखिरा कस्बे में प्रतिदिन सुबह छह बजे से ही झाड़ू लगने व कूड़ा उठाने का कार्य नियमित तौर पर रोजाना होता था। किन्तु चुनाव के बाद सफाई का कार्य पटरी से उतर गया है। झाडू लगाने व कूड़ा उठाने का कोई नियमित शेड्यूल नही है। इधर चार दिनों से कस्बे में कूड़ा उठाने का कार्य ठप है।
विज्ञापन


कभी-कभार सफाई कर्मी आकर झाड़ू लगा जाते हैं। घरों से निकला हुआ कूड़ा सड़क पर चार दिनों से पड़ा हुआ है। वाहनों के आने जाने से सड़क पर कूड़ा इधर उधर बिखर रहा है। पूरे सड़क पर गंदगी बिखरी हुई है। लोगों की आवाजाही इन्हीं कूड़ों पर से हो रही है। कूड़े की दुर्गंध से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि चार दर्जन से अधिक सफाईकर्मी व आधा दर्जन सुपरवाइजर नियुक्त हैं। बखिरा कस्बे में सफाई को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। कस्बेवासियों ने कहा कि कूड़ा नही उठाया गया तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।


अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कूड़ा रखने वाला स्थल भर गया है। नए स्थान की तलाश पूरी होते ही कूड़ा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed