फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Garbage disposal center work stopped due to villagers' protest

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों के विरोध के चलते कूड़ा निस्तारण केंद्र का कार्य रुका

Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal center work stopped due to villagers' protest
धनघटा। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के वार्ड नंबर नौ के भाटपार में आबादी के पास बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है । इस आक्रोश को देखते हुए निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूर मंगलवार को नदारद दिखे। निर्माण कार्य के विरोध में सभासद के साथ नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात करके उन्हें मौजूदा हालात की जानकारी देगा।
विज्ञापन

कार्यस्थल पर नागरिकों के साथ मौजूद सभासद शिवकुमार सिंह ने कहा कि लोगों के विरोध के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। नियम को ताक पर रखकर भाटपार व अहरा के बीच कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जा रहा है। बस्ती के नजदीक कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण से नागरिकों के स्वास्थ्य पर जो असर पड़ेगा उस पर विचार करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

नागरिकों के विरोध के बावजूद कार्यदायी संस्था ने बाउंड्रीवाॅल के लिए पुलिस बल की मौजूदगी में जबरन नींव की खोदाई कर दिया। इसके अलावा दोयम व सोयम दर्जे का ईंट भी गिरवा दिया गया। नागरिकों के विरोध के बाद मौके पर काम रोक दिया गया। क्षेत्र में नियमानुसार कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाए। इसमें किसी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद ने कहा कि नगर पंचायत अधिकारियों की जबरदस्ती को देखते हुए सभासद के नेतृत्व में सभी नागरिकों ने बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया है।

कोट
कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण नियमानुसार ही किया जा रहा है। इनमें नागरिकों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में डीएम को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। कूड़ा निस्तारण केंद्र एक नगर निकाय की बहुत बड़ी जरूरत है। इसके बन जाने से लोगों को बहुत ही लाभ होगा।
- उमेश कुमार पासी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed