{"_id":"685c3d2dbce5e49ed304643a","slug":"garbage-being-thrown-on-the-roadside-pedestrians-troubled-by-foul-smell-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-134601-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे फेंक रहे कूड़ा, दुर्गंध से रहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे फेंक रहे कूड़ा, दुर्गंध से रहगीर परेशान
Wed, 25 Jun 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बेलहरकला में सड़क के किनारे फेंका गया कूड़ा।
संवाद न्यूज एजेंंसी लोहरौली। जिले के नगर पंचायत बेलहर में इस समय सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्थिति यह है कि मुख्य सड़क के किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का चलना दूभर हो गया है। बारिश के बाद निकलने वाली धूप के चलते इससे काफी तेज दुर्गंध निकल रही है। जिसके चलते लोगों की जान सांसत में पड़ी हुई है।
नगर पंचायत बेलहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है। स्थिति यह है कि यहां पर सड़क के किनारे ही कूड़े को फेंक दिया जा रहा है। मुख्य सड़क के दोनों तरफ कूड़े और कचड़े का ढेर देखा जा सकता है। यहां से गुजरने वाले और स्थानीय निवासी बेचन, सुरेश, महेन्द्र, रैना, सर्वेश, विश्वनाथ, मंगरू, कल्पनाथ, गीता देवी और प्रेमचंद ने इस समस्या पर चिंता जताई है।
उनका कहना है कि सड़क से गुजरते समय कूड़े से फैली दुर्गंध के कारण बीमारियों का खतरा बना रहता है।
यही नहीं नगर पंचायत क्षेत्र में बनाई गई नई इंटरलाॅकिंग भी दब गई है। वहां पर गड्ढा बन गया है। इसके चलते जलभराव की भी स्थिति आ रही है। लोगों ने यहां पर कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।