फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gaps on overbridge not filled, journey becomes difficult

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज पर नहीं भरे गए गैप, मुश्किल हुआ सफर

Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gaps on overbridge not filled, journey becomes difficult
मुखलिसपुर फ्लाईओवर पर बना गैप जो हमेशा दुर्घटना का कारण है
संतकबीरनगर। खलीलाबाद से धनघटा की ओर आने-जाने के लिए शहर के मुखलिसपुर रोड पर ओवरब्रिज बनाया गया है। इससे होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ओवरब्रिज की सड़क तो ठीक करा दी गई है, लेकिन बीच-बीच में हुए गार्डर के गैप को नहीं भरा गया है। इसके चलते वाहन चालकों को आने जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि अगर दोपहिया वाहन चालक संभल कर न चलें तो दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन


खलीलाबाद के मुखलिसपुर तिराहे पर फ्लाईओवर बना है। इससे होकर छोटे-बड़े वाहन आंबेडकरनगर, धनधटा, महुली, नाथनगर आदि क्षेत्र के लिए आते-जाते हैं। इस ओवरब्रिज की सड़क तो बन गई है, लेकिन जहां गार्डर लगे हैं, वहां बड़े-बड़े गैप हो गए हैं। इसके चलते वाहनों से आने-जाने के दौरान यात्रियाें को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैप के स्थान पर वाहन का पहिया पड़ते ही हिचकोले खाने की मजबूरी बनी हुई है। इस मार्ग पर बड़े वाहन भी आते-जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बी हुई है।
विज्ञापन

शहर के निवासी उमेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि ओवरब्रिज पर बने गैप को भरा जाना आवश्यक हो गया है, ताकि यात्रियों की परेशानी दूर हो सके। चार दिन पूर्व महुली निवासी रामअजोर बाइक से आ रहे थे और इसी गैप में बाइक उछल गई। जिससे वह गिर गए थे। उसी तरह से अन्य के साथ भी दुर्घटना हुई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहाकि इसके लिए कार्यदायी संस्था को गैप सही करने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed