{"_id":"682b72b66ea29223ea097e1f","slug":"gaps-not-filled-jolts-being-felt-on-overbridge-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132849-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहीं भरे गए गैप, ओवरब्रिज पर लग रहे झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहीं भरे गए गैप, ओवरब्रिज पर लग रहे झटके
Mon, 19 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर बना गैप
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर गर्डर के गैप नहीं भरे जाने से लोगों को लगातार झटके लग रहे हैं। पूर्व जिलाधिकारी ने इन गैपों को भरने के लिए निर्देश दिया गया था, इसके बावजूद गैप अभी तक भरा नहीं गया है।
इससे जहां लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर जोड़ के बीच-बीच में हुए गैप को नहीं भरा गया है। इससे वाहनों चालकों को आने-जाने में समस्या हो रही है।
दूसरी तरफ इस गैप में वाहनों के आने से सवारों की कमर पर जोरदार झटका लगता है। अगर दोपहिया वाहन चालक संभल कर न चलें तो वे हादसे के शिकार हो सकते हैं। ओवरब्रिज करीब 27 ऐसे स्थान है जहां पर यात्रियों को झटके झेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इस मार्ग से होकर छोटे-बड़े वाहन आंबेडकरनगर, धनधटा, महुली, नाथनगर आदि क्षेत्र के लिए आते-जाते हैं। सड़क पर जहां गार्डर लगे हैं, वहां गैप हो बड़ा हो गया है। गैप के स्थान पर वाहन का पहिया पड़ते ही हिचकोले खाने की मजबूरी बनी हुई है। ऐसे में यदि सतर्कता से चूके तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
शहर के निवासी परमात्मा प्रसाद, राम मिलन आदि ने कहा कि ओवरब्रिज पर बने गैप को भरा जरूरी है, ताकि यात्रियों की परेशानी दूर हो सके।