{"_id":"5fa814998ebc3e9be6020abc","slug":"ganja-and-pataka-found-in-chapa-khalilabad-news-gkp3725513158","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर गांजा व पटाखा जब्त किया, एसओजी और स्वाट टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर गांजा व पटाखा जब्त किया, एसओजी और स्वाट टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसओजी और स्वाट टीम ने रविवार को खलीलाबाद क्षेत्र के दो स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान एक स्थान से एक किलो 400 ग्राम गांजा और दूसरे स्थान से पटाखा बरामद किया। पुलिस ने दोनों मामले में कार्रवाई की है।
एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी सुभाष मौर्य के साथ तामेश्वरनाथ चौकी पर रविवार को गए थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महुआर के पास एक व्यक्ति अवैध तरीके से गांजा बेच रहा है। सूचना पर मौके पर छापा मारा गया तो एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके पास मिले झोले में एक किलो चार सौ ग्राम गांजा मिला जिसका लाइसेंस उसके पास नहीं था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजबली चौधरी निवासी महुआर के रूप में हुई उस पर एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इसी तरह मुखबिर से सूचना मिली कि बरदहिया के पास अवैध रूप से पटाखा बेचा जा रहा है। सूचना पर बरदहिया चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शुक्ल के साथ एक मकान में छापा मारा गया तो वहां पर एक व्यक्ति पटाखे के साथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर कई पैकेटों में पटाखा बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति बखिरा निवासी राहुल मद्घेशिया पर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया।