{"_id":"663bc7e4d89f9b73b40ae514","slug":"gangster-act-accused-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114085-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 09 May 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। थाना बखिरा पुलिस ने यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना बेलहरकला से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद सफीक पुत्र इन्सान अली उर्फ मसान अली निवासी करनजोत को रानीपुर छपिया दोयम के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार उक्त अभियुक्त का एक सुसंगठित गिरोह है। जो अपने लाभ के लिए गैंग बनाकर गोवध का अपराध करता है। उसके खिलाफ गोवध का अभियोग दर्ज होने से समाज में काफी भय, आतंक व सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने का खतरा बना हुआ है। उक्त अभियुक्त के भय व आतंक से कोई भी व्यक्ति उसके किए गए गलत कार्यों की सूचना व गवाही देने से डरता है। जिसके वजह से गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना बेलहर कला पर गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किए जाने के बाद एसओ बखिरा ने अभियोग की विवचेना के दौरान आरोपी गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुतकर जेल रवाना कर दिया।