फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gang rape with 12th girl

घर में घुसकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 02 Jul 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
gang rape with 12th girl
घर में घुसकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

लूटपाट भी की गई, पांच दिन बाद मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज
एक आरोपी छात्रा का पट्टीदार, दूसरा भी उसी गांव का
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के एक गांव में इंटर की छात्रा के साथ गांव के दो युवकों ने 28 जून को दिनदहाड़े घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी 45 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर लूट कर चले गए। मामले में कई दिनों तक सुलह की कोशिश हुई। बात नहीं बनी तो मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व लूट का केस दर्ज हुआ। एक आरोपी पीड़िता का पट्टीदार बताया जा रहा है।
पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता इंटर की छात्रा है। 28 जून को उसकी मां और भाई रिश्तेदारी में गए थे। छात्रा घर में अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे गांव के दो युवक चहारदीवारी फांदकर छात्रा के घर में घुसे और दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। जाते-जाते घर में रखे 45 हजार रुपये नकद और सोने का मंगल सूत्र व अंगूठी ले गए। घटना से आहत छात्रा घर में गुमशुम बैठी थी। रात में जब मां रिश्तेदार के घर से वापस लौटी तो बेटी की हालत देखकर चौंक गई। रेप पीड़िता ने रोते हुए मां को सारी घटना बताई। वहीं पीड़िता की मां के अनुसार, दूसरे दिन सुबह धनघटा थाने पर पहुंची लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

एसओ रणधीर मिश्र का कहना है कि मंगलवार को पीड़िता की मां तहरीर लेकर थाने पहुंची। तहरीर के आधार पर आरोपी अमित यादव और योगेंद्र चौहान के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed