फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gang rape of a teenager by entering the house

घर में घुस कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 23 Oct 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of a teenager by entering the house
घर में घुस कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस टीम भी पहुंची, लेकिन पीड़ित परिजनों को थाने जाने की बात कहकर चली गई। घटना 18 अक्तूबर की देर शाम की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए शनिवार को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
पीड़ित मां का आरोप है कि 16 वर्षीय बेटी पर गांव का युवक गलत नजर रखता है। बेटी के आते-जाते समय गलत हरकत करता है। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देता है। आरोप है कि 18 अक्तूबर की शाम 6:30 बजे बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी युवक उसकी बेटी को अकेला पाकर एक अन्य व्यक्ति के साथ घर में घुस गया। आरोप है कि बेटी का मुंह बांध कर दोनों न बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अचानक वह घर पहुंची तो बेटी ने उसे सारी बात बताई।
विज्ञापन

पीड़ित मां का कहना है कि रात का समय होने के कारण अगले दिन 19 अक्तूबर को बेटी को लेकर थाने गई और सारी बात बताया। थाने की पुलिस के जरिए केस दर्ज किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र देने को कहा गया। दूसरे दिन तहरीर देने के बाद वह घर चली गई। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक और उसके सहयोगी पर घर में घुस कर सामूहिक दुष्कर्म करने, अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी, एससीएसटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में शनिवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा। पीड़िता का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed