{"_id":"68af49758e34e130d40680c3","slug":"ganesh-festival-preparations-complete-idols-of-gajanan-decorated-in-pandals-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137587-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव : तैयारी पूरी, पांडालों में सजी गजानन की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव : तैयारी पूरी, पांडालों में सजी गजानन की प्रतिमाएं
Wed, 27 Aug 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बखिरा कस्बे में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमा
बखिरा। गणेश चतुर्थी पर कस्बे में गणेश महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। आकर्षक ढंग से सजे पांडालों में गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर दिया गया है।
कस्बे के मंगल बाजार, उत्तरी मंगल बाजार, ठाकुरद्वारा, शनिचरा बाजार, भंगेश्वरनाथ समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्र में आकर्षक ढंग से सजे हुए पांडालों में बुधवार को सिद्धि बिनायक भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं को स्थापित करके भजन व कीर्तन शुरू हो गया है। कस्बे में हर तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे की गूंज सुनाई देगी। गणेश महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा।
कस्बे के संजीव, मोहन, दयाशंकर, विस्सी ने बताया गणेश प्रतिमा के पूजन व अर्चन के साथ ही बुधवार से गणेश प्रतिमाओं के पट को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। क़स्बे में नगर व देहात क्षेत्र के श्रद्धालु दर्शन व पूजन के लिए बड़ी संख्या में आते है। प्रतिदिन आरती व प्रसाद वितरण के साथ ही देर रात को पट को बंद कर दिया जाएगा।