फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gained a sense of security by patrolling on foot

Sant Kabir Nagar News: पैदल गश्त कर सुरक्षा का कराया अहसास

Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gained a sense of security by patrolling on foot
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने शुक्रवार को पैदल गश्तकर स्थानीय लोगों में सुरक्षा का अहसास कराया। एसओ महुली दुर्गेश पांडेय के अगुवाई में पुलिस टीम ने कस्बा नाथनगर में पैदल गश्त किया। आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान बाजार एवं मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, सड़क किनारे अतिक्रमण न फैलाने एवं सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न करने के संबंध में भी बताया गया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed