फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fund decleared for mukhlishpur bridge

मुखलिसपुर पुल बनाने को हरी झंडी मिली

Wed, 20 Jan 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Wed, 20 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
कुआनो पर स्थित मुखलिसपुर पुल को बनाए जाने की हरी झंडी शासन ने दे दी है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि पुल का निर्माण कार्य भी फरवरी 2016 के आखिरी सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। पुल के बन जाने से घाघरा पर बने बिडहर घाट की उपयोगिता बढ़ेगी। खलीलाबाद से होकर अंबेडकरनगर, आजमगढ़, वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ आदि शहरों को जाने के लिए भारी वाहनों का आवागमन भी हो सकेगा।


धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर मुखलिसपुर में कुआनों नदी पर बना पुल काफी पुराना है। वर्तमान वह कमजोर हो गया और उस रास्ते भारी वाहनों के आवागमन होने पर पुल के टूट जाने का भी अंदेशा है। पिछले वर्ष घाघरा पर बना बिड़हर घाट पुल चालू हो जाने से इस मार्ग पर काफी दबाव बढ़ गया है।

क्षेत्रीय जनता की मांग पर जनप्रतिनिधियों ने सीएम से मुखलिसपुर में नया पुल बनाए जाने की मांग की थी।  बिड़हर घाट पुल के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बकौली बाग की जनसभा में मुखलिसपुर में नया पुल बनाए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


 सेतु निगम के प्रोजक्ट मैनेजर एके सिंह ने बताया कि कुआनों पर मुखलिसपुर में नया पुल बनाए जाने की स्वीकृति शासन ने दी है। मंगलवार को यह जानकारी उन्हें मिली है। यह पुल 100 मीटर लंबाई में बनेगा। असमें कुछ पांच खंभे बनाए जाएंगे। पुल निर्माण में साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी के अंत तक निर्माण काम भी शुरु करा दिया जाएगा। साइड सलेक्शन और साइज प्रारूप का काम जल्द ही शुरू होगा। आगे बताया कि मुखलिसपुर का पुराना पुल काफी जर्जर हो गया है। जिस पर भारी वाहन का दबाव पड़ा तो वह भी टूट सकता है। ऐसी दशा में उस रास्ते भारी वाहनों का प्रवेश न हो तो ही बेहतर होगा।


मुखलिसपुर का नया पुल बन जाने से बिड़हर घाट पुल के निर्माण की सही मायने में उपयोगिता हो सकेंगी। सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है। बड़े वाहनों से लोग इस रास्ते से बिड़हर घाट से होकर अंबेडकरनगर, वाराणसी, आजमगढ़, इलाहाबाद आदि शहरों में कम दूूरी तय करके यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed