फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   froud case arresting

Sant Kabir Nagar News: महाराष्ट्र में करोड़ों के घोटाले में फंसे संतकबीरनगर के पांच आरोपी

Wed, 31 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
froud case arresting
खलीलाबाद कोतवाली में बैठी महराष्ट से आयी सीआईडी की टीम। संवाद
शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक फाइनेंस कंपनी के खिलाफ वर्ष 1999 में करोड़ों रुपये के घोटाले में मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे में संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के अलग- अलग जगहों के रहने वाले पांच लोग आरोपी हैं। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से इसकी जांच महाराष्ट्र की सीआईडी टीम कर रही है। सीआईडी की टीम इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में आई और कोतवाली पुलिस से मदद मांगी। पुलिस टीम के हाथ आरोपी तो नहीं लगे, लेकिन कोर्ट के आदेश पर इनके घरों पर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा की गई।
महाराष्ट्र की सीआईडी की इंस्पेक्टर डीएस काडे और हवलदार गभाले के मुताबिक फाइनेंस कंपनी ने नागपुर में वर्ष 1999 में बड़ी संख्या में लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए। कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को लालच दिया कि उनकी जमा धनराशि का एक साल में चार गुना भुगतान किया जाएगा। अवधि पूरा होने के बाद जमाकर्ता भुगतान के लिए कंपनी के जिम्मेदारों पर दबाव बनाने लगे। उसी दौरान कंपनी के कार्यालय में ताला लगाकर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी फरार हो गए।
विज्ञापन

कंपनी में पैसा जमा करने वाले लोगों ने कंपनी के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के डीघाबाईपास निवासी संजीव कुमार, दुर्गानगर बरदहिया निवासी प्रमोद कुमार, अंजान शहीद निवासी मफतुल खान, कोल्हुआ लकड़ा निवासरी वीरेंद्र नाथ पांडेय और बरदहिया निवासी केदार खत्री के खिलाफ करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरपुर पुलिस की जांच के बाद मामला सीआईडी को स्थानांतरित हुआ। महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों की तलाश में कई चक्कर यहां के लगा चुकी है। सीआईडी इंस्पेक्टर के मुताबिक महाराष्ट्र की स्थानीय अदालत ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर चुकी है। कोर्ट ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने और न ही कोर्ट में हाजिर होने पर इनके खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई का आदेश दिया। उसी कड़ी में यहां पहुंच कर कोतवाल से मदद मांगी गई।
सीआईडी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी तो नहीं मिले, लेकिन उनके घरों पर कोतवाली पुलिस की मदद से 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा करा दी गई। नियत समय के भीतर यदि आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं, अथवा पकड़ में नहीं आते हैं, तो कोर्ट में आवेदन देकर इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी। संवाद

-------
महाराष्ट्र की सीआईडी इंस्पेक्टर डीएस काडे और हवलदार गभाले कोतवाली आए। महाराष्ट्र के नागपुर में दर्ज मुकदमे का हवाला देकर आरोपी डीघाबाईपास निवासी संजीव कुमार, दुर्गा मंदिर बरदहिया निवासी प्रमोद कुमार, अंजान शहीद निवासी मफतुल खान, कोल्हुआ लकड़ा निवासी वीरेंद्र नाथ पांडेय और बरदहिया निवासी केदार खत्री की गिरफ्तारी में मदद मांगी। कोर्ट के जरिये इन आरोपियों को भगोड़ा घोषित होने की जानकारी दी। आरोपियों के घरों पर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा करने में सहयोग मांगा। टीम के सहयोग के लिए पुलिस कर्मियों को लगा दिया गया।
-सर्वेश राय, कोतवाल, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed