फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fraudsters roaming around with guarantee of recruitment in police

Sant Kabir Nagar News: पुलिस में भर्ती कराने की गारंटी लेकर घूम रहे जालसाज

Thu, 01 Feb 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters roaming around with guarantee of recruitment in police
- 12 लाख रुपये में भर्ती की ले रहे जिम्मेदारी, मूल प्रमाणपत्र गिरवी रखने का भी विकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। पुलिस में भर्ती कराने की गारंटी लेकर क्षेत्र में जालसाजों का रैकेट सक्रिय है। यह रैकेट उन युवाओं व उनके परिजनों को निशाना बना रहे हैं जो पुलिस परीक्षा के लिए फाॅर्म भरे हैं। जालसाज लोगों को 12 लाख रुपये में भर्ती कराने का जिम्मा ले रहे हैं। जिनके पास तरंत देने के लिए पैसा नहीं है उनके लिए मूल प्रमाणपत्र गिरवी रखने का भी विकल्प खुला है। परीक्षा पास होने के बाद निश्चित रकम देकर मूल प्रमाणपत्र ले जाने का विकल्प है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की 62 हजार पदों के लिए 17 और 18 फरवरी को परीक्षा होनी है। इसके लिए प्रदेश भर से करीब पचास लाख से अधिक लोगों ने फाॅर्म भरा है। मौके की नजाकत को भांपते हुए जालसाजों का रैकेट उन युवा अभ्यर्थियों को विश्वास में लेकर रकम ऐंठने की जुगत में है जो किसी भी कीमत पर पुलिस की नौकरी हासिल करना चाहते हैं। नौकरी की उम्मीद में कुछ लोग इनके झांसे में आकर अपनी जमापूंजी सुपुर्द कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

यूपीपी की तैयारी में लगे एक अभ्यर्थी ने बताया कि जालसाजी करने वाले गैंग के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर भर्ती कराने की गारंटी लेते हुए 12 लाख नकद देने की बात की, लेकिन इतनी बड़ी रकम देने के लिए उनके पास रुपये नहीं थे। विकल्प के रूप में अभ्यर्थी से मूल प्रमाणपत्र जमा करने का विकल्प भी रखा। लेकिन जालसाज कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बताया कि सरकार की सख्ती के चलते जालसाजों का मंसूबा धरा रह जाएगा। फिर भी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग से अभ्यर्थियों को सावधान रहना होगा, नहीं तो ठगों के चक्कर में फंसकर लोग अपनी जमा पूंजी गंवा बैठेंगे।


जन सामान्य अफवाह पर ध्यान न दें, उत्तर प्रदेश पुलिस की सभी भर्तियां शत प्रतिशत निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से कराई जाती हैं। यदि किसी व्यक्ति के जरिए पुलिस भर्ती में सूचिता को प्रभावित करने का कार्य किया जाएगा तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।



- शशि शेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed