{"_id":"671e92b1ec0a040bb20fd3c4","slug":"fraud-of-two-lakhs-in-the-name-of-providing-job-khalilabad-news-c-7-gkp1032-729393-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की जालसाजी
Mon, 28 Oct 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाकर कई लोगों से एक-एक लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। नौकरी न लगने पर लोग जब रुपये मांगने लगे तो जालसाज ने लौटाने से मना कर दिया। अब वह फोन भी नहीं रिसीव करता है। जिन तीन लोगों से रुपये लिए हैं, उनमें दो संतकबीरनगर के रहने वाले हैं। मुंडेरवा क्षेत्र के टिकरिया महुआपार निवासी दिलीप विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र के रहने वाले पंकज चौधरी ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों पर भरोसा कर उसने एक जुलाई को ऑनलाइन एप के माध्यम से एक लाख रुपये दे दिए।
आरोप है कि उसने शैलेंद्र कुमार निवासी छपिया मंझरिया थाना मुंडेरवा, राहुल विश्वकर्मा निवासी निखरकपार थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर, मो. बेलाल निवासी डारीडीहा थाना खलीलाबाद संकतबीरनगर और राजू प्रसाद गौड़ निवासी सिसवा पांडेय थाना मुंडेरवा से भी एक-एक लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिए हैं।
नौकरी न लगने पर जब संपर्क किया तो फोन ही रिसीव नहीं किया और न ही रुपये वापस कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पंकज चौधरी निवासी सिसवा पांडेय थाना मुंडेरवा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।