फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fraud in Tilja village's house register, Halka Lekhpal accused of extortion

Sant Kabir Nagar News: तिलजा गांव की घरौनी में धांधली, हल्का लेखपाल पर धन उगाही का आरोप

Tue, 20 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud in Tilja village's house register, Halka Lekhpal accused of extortion
तिलजा गांव के घरौनी में हल्का लेखपाल पर अनियमितता का आरोप लगाकर एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग् - फोटो : ट्रामा सेंटर सर्विस रोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
सेमरियावां। ब्लाॅक के तिलजा गांव में स्वामित्व योजना घरौनी में पूर्व में तैनात हल्का लेखपाल पर गांव वालों ने नियमितता, धन उगाही करने का आरोप लगाया है। गांव वालों ने सोमवार को एसडीएम सदर खलीलाबाद को शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही घरौनी में हुई त्रुटियों को ठीक करने की मांग की। पूर्व हल्का लेखपाल नीरज कुमार ने आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन

रईसुज्जमा, राधे श्याम यादव, फखरुल इस्लाम, ओम प्रकाश, अब्दुल मोसव्विर, जरजैस अहमद, अब्दुल गफ्फार, शहाबुद्दीन आदि गांव वालों ने 200 लोगों का हस्ताक्षर युक्त शिकायत एसडीएम को सौंपा। बताया कि पूर्व में तैनात हल्का लेखपाल नीरज कुमार के जरिए तिलजा गांव में आबादी सर्वे में शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व घरौनी में गंभीर त्रुटियां, अनियमितता, एवं क्षेत्रफल की चोरी की गई हैं। गांव के लोग मकान और सहन के जिस क्षेत्रफल काबिज हैं, उसे घरौनी में जान बूझकर काफी कम दिखाया गया है। सर्वे में भेदभाव किया गया है। गांव के लगभग 60 प्रतिशत घरों का सर्वे छोड़ दिया गया है, जिससे पात्र लोग घरौनी से वंचित हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल द्वारा गांव के खाली जमीन को कुछ चुनिंदा व्यक्तियों से सांठगांठ कर, अवैध धन उगाही कर उनके नाम दिया गया है। ग्रामीणों के विरोध से बचने के डाटा को आनन-फानन में लॉक कर दिया गया, ताकि ग्रामीण इसमें आपत्ति दर्ज न कर सकें। नाम में भी काफी विसंगतियां मौजूद रहे। लोगों ने गलत सर्वे को निरस्त कर फिर से सत्यापन करने की मांग की है। साथ ही टीम गठित कर जांच करने और हल्का लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व हल्का लेखपाल नीरज कुमार ने आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि नियमानुसार सर्वे किया गया है। गाटा में जो रकबा है, वही दर्ज किया गया है। घरौनी में कुछ कमियां हैं, तो नोटिस पर आपत्ति दर्ज कराकर सुधार करा सकते हैं।

शिकायत पत्र में राजेश कुमार, सतीष कुमार, विकास सोनी, फूलचंद, राम तीरथ मौर्य, लोचन, इनामुलहक, मो शफीक, जयकरन, विजय कुमार, फखरूलहसन, राम करन, राम कुमार, सोमन मौर्य समेत 200 लोगों का हस्ताक्षर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed